स्वदेशी जागरण मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए स्वदेशी अपनाने के आह्वान का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम बताया है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा था कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद और बिक्री भी राष्ट्र की सच्ची सेवा है, जिस पर मंच ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंच के जिला पूर्णकालिक सदस्य सत्यदेव शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आगामी 10 अगस्त को जिला भर में मंच के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।