फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: हमबोली में राज्यस्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता

Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 01:45 PM IST

उपमंडल अंब की पंचायत हमबोली में सक्षम बॉक्सिंग क्लब की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने उत्साह बढ़ाया। इस दाैरान शानदार मुकाबले देखने को मिले। लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने दमदार पंच और बेहतरीन तकनीकों का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता स्थल पर जोश का माहौल बना रहा। दूसरे दिन कुल 86 मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें से कई मुकाबले बेहद करीबी रहे। खिलाड़ियों की प्रतिभा ने यह साबित कर दिया कि राज्य के पास उज्ज्वल भविष्य वाले बॉक्सर तैयार हो रहे हैं। बॉक्सिंग क्लब के संयोजक राजेश कुमार ने बतया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबलों की शुरुआत होगी, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें