नागरिक अस्पताल गगरेट में शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट व समाजसेवी जीनत महंत ने टीबी के मरीजों को पोषण किट प्रदान की। जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पराशर ने बताया कि शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट और समाजसेवी जीनत महंत निक्षय मित्र बने हैं। जीनत महंत हर महीने पांच टीबी मरीजों को पोषण किट दे रही है और शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट ने दो मरीजों को पोषण किट भेंट की। डॉ. पंकज पराशर ने कहा कि यह सरकार की ओर से चलाया गया अभियान है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया हर पंचायत से कम से कम 2 लोग लोग निक्षय मित्र बने। इस समय क्षेत्र मे 43 लोग टीबी की बीमारी से जंग लड़ रहे है, जिनमे से पांच मरीजों को जीनत महंत पिछले 10 महीनों से पोषण किट दे रही है और शहीद भगत सिंह कल्ब गगरेट की और से दो टीबी मरीजों को पोषण किट दी जा रही है। डॉ. पंकज ने लोगों से अपील की है कि बुखार, खांसी, जुकाम, बलग़म व छाती मे दर्द होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के दवाई ना लें। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाता और समय रहते उपचार से मरीज जल्द स्वस्थ हो जाता है।