हिमाचल महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सीमा शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के क्षेत्र के विधायक विवेक कुमार और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का हार्दिक धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी संगठन में दी है उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से उसको पूरा करेंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए अंत तक प्रयास करेंगी।