फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्कूली छात्रा की अपील, बरसात में नदी नालों से रहें दूर, अभिभावक बच्चों को करें जागरूक

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल की दस जमा एक कला संकाय की छात्रा और द भारत स्काउट एवं गाइड मानसी राणा ने सभी प्रदेश वासियों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि मानसून के दौरान नली नालों खड्डों आदि में पानी का कम बहाव या सूखा समझकर लापरवाही न करें, क्योंकि बरसात में टुकड़ों में बारिश होने से अचानक नदी नालों में उफान पकड़ लेते हैं। हमें लगता है कि मौसम साफ है परन्तु दो से तीन किलोमीटर दूर मूसलाधार बारिश होने से अचानक या तो पानी के बहाव में फंस जाते हैं या बह जाते हैं। इसलिए सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को नदी नालों से दूर रहने हेतु जागरूक करें। अगर सरकार व प्रशासन के दिशा-निर्देश नहीं मानेंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए सभी मिलकर सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें