फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजेंद्र सिंह बने रौणखर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के अध्यक्ष

पमंडल बंगाणा क्षेत्र की दी रौनखर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का चुनाव समिति के प्रांगण में गुरुवार सुबह दस बजे करवाया गया। इसमें खरयालता तथा डीहर पंचायतों के विभिन्न वार्डों के सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव में 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें तलमेहडा के राजेंद्र सिंह को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं पर बही बार्ड से सुखदेव सिंह को उपाध्यक्ष, बडोआ से रोशन लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, चंबोआ के मुनीश शर्मा, राजपुरा के अमर सिंह,डीहर से बतन चंद, सुषमा देवी को कमेटी सदस्य चुना गया। 11 में से चार सदस्यों ने अपना-अपना नामांकन वापस लिया। इस मौके पर खरयालता पंचायत के प्रधान अशोक शर्मा, सभा के सचिव प्रवीण शर्मा, राजेश साहनी,सुरेश सरोआ,हनीश शर्मा,मुकेश शर्मा, अश्वनी भाटिया सहित अन्य सभा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें