पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय की ओर से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक मार्केट विजिट कराया गया। इसमें प्रतिभागियों को ऊना आईएसबीटी के जनरल मैनेजर जीएम प्रवेश शर्मा के साथ रूबरू करवा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किस तरह से इस योजना का लाभ उठाया गया तथा अन्य लोगों को भी पीएमईजीपी योजना के साथ जोड़ा जा रहा है तथा इस सर्वेक्षण या विजिट के माध्यम से 28 प्रतिभागियों को एकाउंट्स की जानकारी एवं जीएसटी के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर पीएनबी आरटी होना से कार्यक्रम संचालक आकाश भारद्वाज सहित नमन वाली मंडी से, बिलासपुर सेटन में सहित अंकिता ,कंचन, अनुराधा एवं 28 प्रतिभागी उपस्थित रहे।