फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा में विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में हुई पंचायती राज विभाग की मासिक बैठक

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने खंड विकास भवन बंगाणा में विकास खंड अधिकारी बंगाणा सुभाष अत्री, तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों, प्रधानों ,उप प्रधानों के साथ आयोजित मासिक बैठक की। बैठक में  विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड तलब करवाया कि उपमंडल बंगाणा की प्रत्येक पंचायत में कितने विकास कार्य प्रगति पर हैं और कितने कार्य पूर्ण हुए हैं व कितने अधूरे हैं। उसकी पूरी जानकारी प्रस्तुत करवाई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी। विवेक शर्मा कहा कि 15वें वित्त आयोग से कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पंचायत में करोड़ो के विकास कार्य प्रगति पर चले हुए हैं। लेकिन कुछ जगहों पर विकास कार्य ठप होने के कारण आम जनता को भी परेशानी हो रही है। इसलिए अगली मासिक बैठक में हर पंचायत सचिव अपनी पंचायत के विकास की रिपार्ट सही और पूर्ण रूप से प्रस्तुत करें। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के मूलभूत ढांचे को जो बीते 20 वर्षों से खराब चल रहा है। उसके सुधार के लिए समय तो लगेगा, इसके लिए हमने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कुटलैहड़ की बड़ी समस्याओं के बारे में विशेष चर्चा भी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें