फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जटहेड़ी स्कूल में स्वच्छता पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित 

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की सोहलासिंगी धार पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटेहड़ी में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। इस मौके पर कक्षा दसवीं की अक्षिता ने उपस्थित विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कक्षा दसवीं के मानव ने स्वच्छ भारत मिशन पर भाषण दिया। ईको क्लब इंचार्ज नवीन कुमार टीजीटी मेडिकल और विद्यार्थियों ने इस मौके पर पौधारोपण किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल परिसर की साफ-सफाई की। प्रवक्ता इतिहास शशि पाल ने इस पखवाड़े में होने वाली सभी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और स्वछता और स्वास्थ्य पर अपने विचार रखे। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य देवराज धीमान ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने के लिए सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता है। इस मौके पर सभी स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें