फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ की बीहड़ू उप तहसील कुटलैहड़ में खुलेगी कांगड़ा बैंक की नई शाखा, प्रपोजल तैयार

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बीहड़ू उप तहसील वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें राजस्व जमा करने और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक जल्द ही बीहड़ू में अपनी नई शाखा खोलने जा रहा है। इस संबंध में प्रपोजल तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष प्रस्तुत करके उद्घाटन  किया जाएगा। कांगड़ा बैंक के राज्य के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने बंगाणा में एटीएम का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ के बीहड़ू उपतहसील होने के बावजूद यहां अभी तक बैंक की कोई स्थायी शाखा नहीं थी, जिससे स्थानीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कांगड़ा बैंक की शाखा खोलने से न केवल राजस्व कार्यों में सुविधा होगी, बल्कि लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि कांगड़ा बैंक प्रदेश में अपने विस्तार की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही बैंक में नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस दाैरान विधायक विवेक कुमार भी माैजद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें