फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ के बलिदानी बिशंभर सिंह मिंटू के घर पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार बंगाणा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत मलांगड़ के गांव मलांगड़ मियां पहुंचकर भारतीय सेना के वीर सपूत बलिदानी बिशंभर सिंह उर्फ मिंटू के परिजनों से मुलाकात की। विधायक विवेक शर्मा ने शहीद के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि बिशंभर सिंह की शहादत पर पूरे प्रदेश और देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह दुख की घड़ी जरूर है, लेकिन देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान हमेशा राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहते हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शहीद बिशमवर सिंह का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें