विधायक विवेक शर्मा ने मुच्छाली पंचायत के गांव भलेत की सरस्वती देवी को व्हीलचेयर प्रदान की। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में दिव्यांगजनों के हित में हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का धन्यवाद किया