फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तबीयत सुधरने पर सीएम के हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंच विधायक सुदर्शन बबलू ने राज्यसभा सदस्य के लिए डाला वोट

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदर्शन बबलू मंगलवार को तबीयत सुधरने के बाद राज्यसभा के लिए मतदान करने शिमला रवाना हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के जरिये शिमला पहुंचाया गया। इस दौरान उनका उपचार कर रहे चिकित्सक भी विधायक के साथ मौजूद रहे।  विधायक सुदर्शन बबलू की तबीयत सोमवार दोपहर को अचानक बिगड़ गई थी। घर से थोड़ी दूरी पर रास्ते में नंदपुर गांव में उन्होंने क्रॉस रोड कॉफी हाउस में कुछ लोगों व विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की। लोगों से बातचीत के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंब लेकर जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होशियारपुर के निजी अस्पताल लेकर जाया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें