फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीमन्यार: शिक्षा संवाद में अनुचित साधनों से बचने का संदेश, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 02:01 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भागीदारी रही, जिससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद को नई मजबूती मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री संजीव रंगड़ा ने की, जबकि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। मुख्य वक्ता अश्वनी कुमार चौधरी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए घातक बताते हुए कहा कि इससे न केवल परिणाम प्रभावित होते हैं, बल्कि नैतिक मूल्यों का भी ह्रास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव रंगड़ा ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें