फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वन विभाग ऊना की बड़ी कार्रवाई: रात भर चले सर्च ऑपरेशन में अवैध वन उपज से लदे 10 वाहन जब्त

हिमाचल प्रदेश वन विभाग, ऊना ने वन माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वन संपदा से लदे 10 वाहनों को जब्त किया है। रेंजर ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि शनिवार को प्रतिबंधित और बिना अनुमति वाली वन उपज की अवैध आवाजाही के संबंध में विभाग को एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएफओ (डीएफओ) ऊना विकल्प यादव के निर्देशानुसार, अंब और भरवाई रेंज में तुरंत विशेष टीमों का गठन किया गया। वन विभाग की इन मुस्तैद टीमों ने रात 1:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक एक सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया। इस पूरी रात चले अभियान के दौरान फील्ड स्टाफ की सतर्कता से कुल 10 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इनमें से दो वाहनों को भरवाई रेंज के स्टाफ ने पकड़ा, जो देहरा डिवीजन की ओर से आ रहे थे। वहीं, अंब रेंज में कुल आठ वाहन पकड़े गए, जिनमें से सात वाहन ऊना डिवीजन और एक वाहन हमीरपुर डिवीजन से संबंधित था। चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन चालक के पास वन उपज ले जाने का कोई वैध परमिट या अनुमति पत्र नहीं पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें