ऊना मुख्यालय में एकाएक हल्की सी बूंदाबांदी होने से जहां लोगों को उमस से हल्की सी राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर मौसम के इस तरह के करवट बदलने से और दोबारा तीखी धूप खेलने से मौसम फिर से उमस भरा हो गया है।आसमान में बादल छाने से लोगों को उम्मीद थी कि बारिश का नजारा देखने को मिलेगा, लेकिन बादलों की आंख मिचौली से कुछ ही क्षणों में ऊना मुख्यालय में बरसे और लोगों की उम्मीद पर एक बार फिर से पानी फेर दिया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।