फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़: खड़ोह गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता, बहाली के लिए युवाओं ने खुद संभाला मोर्चा

आजादी के 78 वर्ष बाद भी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की डीहर पंचयात का गांव खड़ोह आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला रास्ता इस कदर जर्जर हो चुका है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, गाड़ियों की आवाजाही तो नामुमकिन हो गई है। हर बार चुनाव में उम्मीद करते हैं कि अबकी बार सड़क बनेगी, लेकिन नतीजा शून्य रहता है। हालात इतने खराब हैं कि गांव के युवाओं ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कट्टों में मिट्टी भरकर गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है ताकि किसी तरह सड़क को अस्थायी रूप से चलने योग्य बनाया जा सके। यह काम वे अपने संसाधनों से, बिना किसी सरकारी मदद के कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें