उपमंडल बंगाणा के तहत आने वाली पंचायत बड़ूही के किसान इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पंचायत के किसान जीत सिंह (लाड्डी) ने बताया कि उनकी जमीन बड़ूही सोहारी मुख्य सड़क के साथ लगती है और इस भूमि की सिंचाई के लिए लगभग 25 से 30 वर्ष पूर्व एक सरकारी डिग्गी का निर्माण किया गया था। इसी डिग्गी के माध्यम से क्षेत्र के किसान अपनी खेती की सिंचाई करते आए हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह पाइपलाइन, जो पानी के टैंक से डिग्गी तक पानी पहुंचाती थी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जीत सिंह ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उन्होंने अपनी निजी लागत पर पाइपलाइन की मरम्मत करवाई थी, लेकिन अब यह फिर से टूट चुकी है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता गणेश कुमार ने बताया कि किसानों की समस्या विभाग के ध्यान में आ चुकी है और बहुत जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य करवाकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।