राजकीय महाविद्यालय हरोली में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विभिन्न गतिविधियों, नियमों तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और बेहतर भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण होता है, इसलिए विद्यार्थियों को प्रत्येक अवसर का सदुपयोग करना चाहिए।