राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर अपने देश को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रयास करेंगे।इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट करते हुए मंच को सलामी दी। कार्यक्रम में सभी शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न इकाईयों के स्वयं सेवकों ने परिसर में तिरंगा यात्रा रैली भी निकाली।