फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आंगनबाड़ी केंद्र चंगर तथा अपर झलेड़ा में बताया पौष्टिक आहार और उचित पोषण का महत्व

Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2024 05:50 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला के सौजन्य से सर्कल जोल के अंतर्गत में सोमवार को पंचायत बल्ह खालसा की आंगनबाड़ी केंद्र चंगर तथा झलेड़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र अपर झलेड़ा में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने स्वस्थ जीवन शैली में पौष्टिक आहार और उचित पोषण का महत्व बताया गया। वहीं किफायती स्वस्थ आहार विषय पर प्रदर्शनी पोषण मेला लगाया गया। इससे विभिन्न आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने प्रति भाग लिया।पर्यवेक्षिका मधु सुमन ने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। उन्होंने बच्चों को इंद्रधनुष के रंगों के समान थाली में सतरंगी भोजन लेने के लिए प्रेरित किया।  यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है कि सभी को पौष्टिक भोजन मिले। नशा पर भी रैली पर निकाली। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों में पंचायत प्रधान लीला देवी उप प्रधान दर्शन सिंह, बार्ड पंच सुच्चा सिंह, मंजू देवी, सुमन कुमारी, लता देवी, हरजिंदर कौर, सुनीता देवी, आशा देवी , सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आशा वर्कर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह दिवस व नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को भी जागरूक किया गया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें