घालूवाल पुल से जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग के मोड़ पर बिखरी बजरी हादसों को बुलावा दे रही है। स्थिति यह है कि घालूवाल पुल मोड़ पर मुड़ते ही वाहन चालक नियंत्रण खो रहे। कई वाहन चालक घायल भी हो चुके हैं। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। दरअसल, इस रास्ते से प्रतिदिन कई मालवाहक वाहन चालक खनन सामग्री लेकर गुजरते हैं। लेकिन बजरी जैसी सामग्री लेकर जाते समय उसे ढंका नहीं जाता। जिससे वह मोड़ पर बिखरती जाती है। इसका खामियाजा वाहन चालकों भुगतना पड़ रहा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केएस ठाकुर ने बताया कि समस्या ध्यान में आई है। जल्द इसका समाधान किया जाएगा।