फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेलवे स्टेशन ऊना में फुट ओवरब्रिज शुरू, एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने को मिलेगी सुविधा

Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 05:59 PM IST

रेलवे स्टेशन ऊना पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे तक जाने के लिए अब फुट ओवरब्रिज की सुविधा शुरू हो गई है। करीब 27 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को शुभारंभ किया। इस दौरान रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया भी मौजूद रहे। रंग-रोगन कर पूरी तरह से तैयार किए गए फुट ओवरब्रिज से स्टेशन की खूबसूरती को भी चार चांद लगे हैं। रेलवे बोर्ड ने प्लेटफॉर्म निर्माण व तीसरी लाइन के निर्माण के लिए करीब चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। हालांकि, लूप लाइन से लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण को लेकर अभी कार्य बाकी है। फिलहाल फुटओवर ब्रिज बनने से यात्री मध्य लाइन पर ट्रेन आने पर दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने की बजाए दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाकर फुटओवर ब्रिज के माध्यम से एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आ सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें