कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में फरवरी माह समाप्ति की ओर है, लेकिन क्षेत्र में लगातार कोहरा छाया हुआ है। सुबह और शाम घना कोहरा रहने से दृश्यता कम हो रही है, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में नमी और ठंडक बनी हुई है।