फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कठोह के धरुं गांव में गौशाला और रिहायशी मकान में लगी आग, करीब पांच लाख से ज्यादा नुकसान

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की कठोह पंचायत के गांव धरूं में बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे सुखराम पुत्र लच्छो वासी धरूं तहसील बंगाणा उप तहसील जोल का पक्का शलेटपोश दो मंजिला रिहायशी मकान लगभग 2 बजकर 35 मिनट पर आग लगने के कारण लगभग 80% से अधिक जल गया है। जिसके कारण मकान में रखा सारा समान भी जल गया है व मकान के साथ लगती पशुशाला में बंधी भैंस भी काफी जल गई है। वहीं, आग कैसे लगी उसकी जांच जारी है। वहीं, पर बीडीसी सदस्य सुषमा कुमारी, स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम कुमारी, उप प्रधान राजेन्द्र कुमार, अमबेहडा पंचायत की प्रधान अंजू बाला, उप प्रधान सतीश कुमार, पूर्व उप प्रधान तिलक राज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकार तथा प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें