फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भजन गायक हर्ष अरोड़ा का नया भजन 8 मार्च को होगा रिलीज, मां चिंतपूर्णी दरबार में हुई शूटिंग

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे प्रसिद्ध पंजाबी भजन गायक हर्ष अरोड़ा जल्द ही अपने प्रशंसकों के लिए एक नया भेंट स्वरूप भजन 'लेहरां बेहरां' लेकर आ रहे हैं। इस भजन का फिल्मांकन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी दरबार में सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। मांके दरबार में संपन्न हुई शूटिंग गायक हर्ष अरोड़ा ने एक वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। कहा कि मां चिंतपूर्णी के आशीर्वाद से भजन की शूटिंग बहुत ही भव्य और सुचारू रूप से संपन्न हुई है। इस दौरान उनके साथ वीडियो में प्रसिद्ध निर्देशक दीपक कश्यप और चिंतपूर्णी दरबार के पुजारी गगन कालिया भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें