राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत पालकवाह के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला समन्वयक ज्योति शर्मा ने बताया कि जिले में 2700 समूह बनाए गए हैं जिनका वर्तमान में 19 करोड़ बैंक से क्रेडिट लिंक करने का टारगेट दिया गया है। पूरे हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले ने अपना टारगेट 22 करोड़ 24 लाख प्राप्त करने में सफलता हासिल की है और नंबर वन जिला बनकर उभरा है। बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक किया गया और विभिन्न प्रकार के नाटक मंचन के माध्यम से भी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अलावा महिलाओं को विभिन्न प्रकार के बंधनों से मुक्त करने के लिए भी नाटक मंचन के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया और सभी महिलाओं ने आज इस कार्यक्रम में संकल्प लिया कि वह ना तो कोई अपराध सहेंगे और ना ही किसी को सहने देंगे और इसके खिलाफ एकजुट होकर बुलंद आवाज करेंगे। नई चेतना कार्यक्रम के तहत घरेलू हिंसा और समाज में महिलाओं के साथ बढ़ रहे घटनाओं के बारे में जागरूक किया गया और कहा कि महिलाओं को जीवन में जागरूक होना बहुत जरूरी है और समय में बदलाव आया है। अभी भी कुछ कुरीतियों से महिलाएं जूझ रही हैं। अगर महिला सशक्त है तो परिवार और समाज सशक्त होगा।