फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ऊना की बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुआ मंथन, सतपाल सत्ती रहे मौजूद

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती का कहना है कि कांग्रेस वर्तमान में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों को उतारने में असमंजस में है। वर्तमान में कांग्रेस के नेता भी चुनाव लड़ने से डरने लगे हैं। औपचारिकता के लिए ही कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ऊना की दीपकमल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से मजबूत है और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार होगी। उन्होंने कहा है कि ऊना जिले में सभी प्रकोष्ठ, मोर्चे, बूथ, संगठन लोकसभा चुनाव में समर्थन को बढ़ाने के लिए धरातल पर काम करने के लिए जुट गए हैं। उन्होंने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा से अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए समर्थन जुटाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें