पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन ऊना में गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। 30 अक्तूबर तक होनी वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा की ओर से किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया व सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।