फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : '2022 में खुद देहरा आकर राजेश शर्मा को दिया टिकट, इस बार हाईकमान के निर्देशों पर ही धर्मपत्नी को चुनाव में उतारा'

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि विधानसभा 2022 के चुनावों में उन्होंने खुद कांगड़ा के देहरा में आकर डॉक्टर राजेश शर्मा को टिकट दिया था और वर्तमान में जो उपचुनावों को लेकर परिस्थितियों बनी है। कांग्रेस पार्टी आला कमान के दिशा निर्देशों के तहत अमलीजामा पहनाया जा रहा है। डॉक्टर के द्वारा जो भावनाओं में आकर प्रतिक्रिया दी जारी रही है। सरकार और पार्टी में आला कमान के दिशा निर्देशों के तहत ही काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी आला कमान पहले लोकसभा चुनावों के लिए उनकी धर्मपत्नी को प्रत्याशी के रूप में दबाव बनाती रही, लेकिन फिर से विधानसभा उपचुनावों के लिए देहरा से सर्वे के आधार पर उनकी धर्मपत्नी को टिकट देने के लिए मजबूर किया गया। जिसके चलते हाईकमान के निर्देशों के तहत ही चुनाव में धर्मपत्नी को उतारा गया है। इससे पहले भी 2022 के विधानसभा चुनावों में कई स्थानीय नेता कतार में थे, लेकिन उस दौरान उन्होंने खुद आकर डॉक्टर राजेश शर्मा को टिकट दिया था। अब पार्टी हाइ कमान के दिशा निर्देशों के आगे प्रदेश का संगठन और सरकार कुछ नहीं कर सकती है। सबको साथ में चलकर राजनीतिक मंडी में बिकने वाले तीनों निर्दलीय विधायकों को सबक सिखाना होगा। जिन्होंने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और 2027 के विधानसभा चुनावों में भी सबके सामने अच्छे और बुरे कर्मों की तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें