फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

नव नियुक्त प्रदेश भाजपा सह प्रभारी दर्शना सिंह ने सोमवार को माता चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। चिंतपूर्णी पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से ऊब चुकी है और भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। दर्शना सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन वे पूरे नहीं हो पाए हैं। इससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। भाजपा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व भाजपा विधायक बलबीर चौधरी, भाजपा नेता सुशील कालिया, जिला परिषद सदस्य पवनजीत, दीपक कालिया, संजीव शर्मा, कुंदन गर्ग, शंभू दत्त गोस्वामी, संजय कालिया सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें