हिमाचल प्रदेश स्टेट प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने मंगलवार को ऊना विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा नेताओं की ओर से सरकार पर लगाए गए आरोपों के जवाब दिए। कहा कि बागी विधायकों के साथ भाजपा का पूरा तंत्र लगा रहा। सुंदरनगर के विधायक व जसवां परागपुर के विधायक छह बागियों के साथ रहे और तो और सीआरपीएफ की बटालियन भी केंद्र सरकार की। इन सभी का सहयोग इसमें शामिल है। अब आयोग्य विधायकों को सलाह है कि अपने कार्यक्षेत्र में जाएं और चुनाव की तैयारी दोबारा करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से जब से भाजपा सत्तासीन हुई है, तब से लोकतांत्रिक चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश की जा रही है।