फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्यस्तरीय एथलेटिक मीट में बंशित चांदला ने जीते दो-दो गोल्ड मेडल, स्कूल पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत ऊना

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबेहडा के छात्र वंशित चांदला की ओर से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अणु में हुई अंडर-14 राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए ऊना के लिए दो गोल्ड मेडल जीते। नेशनल में होने वाली अंडर-14 एथलेटिक मीट के लिए छत्तीसगढ़ के रांची में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। वहीं पर वंशित चांदला ने इसका सारा श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य अमन गर्ग, डीपीई दीपक शर्मा, पीटीआई संदीप कुमार सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों को दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें