उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन गांव थानाखास में चार दिवसीय धार्मिक समागम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। बही बाबा पहाड़िया जी की सवारी निकली। हजारों भक्तों नतमस्तक हुए और आशीर्वाद लिया। वही पंजाब के फनकार अश्वनी वर्मा के भजनों पर हजारों की संख्या में भरा पंडाल खूब थिरका। बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन के गद्दी नशीन बाबा अशोक कुमार द्वारा बेहतर आयोजन किया गया था। मंदिर के प्रमुख सेवादार एवं गद्दी नशीन अशोक ठाकुर ने बताया कि 23 दिसंबर को बाबा पहाड़िया बाबा भरथरी माता ज्वाला जी को प्रसाद देकर निमंत्रण दिया गया। वही 24 दिसंबर को मंदिर परिसर में सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक बाबा पहाड़िया का कीर्तन दरबार सजाया गया और 25 दिसंबर को तनद पूजन और मंदिर परिसर में श्री सत्य नारायण कथा हुई। उसके बाद ग्यारह बजे से दो बजे तक मंदिर परिसर में कीर्तन दरबार सजाया गया। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ हुआ। दस बजे मंदिर परिसर में बाबा पहाड़िया जी के गुणगान का बड़ा कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें पंजाब की बुलंद आवाज अश्वनी वर्मा बाबा पहाड़िया जी का गुणगान किया और ग्यारह बजे बाबा पहाड़िया जी की सवारी निकली। जिस में हजारों की संख्या ने बाबा जी का आशीर्वाद लिया। बाबा अशोक ठाकुर ने बताया कि चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रही और खाने ओर ठहरने का विशेष प्रावधान था। ज्ञात रहे बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन थानाखास में सालाना तीन बड़े धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।