नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश की ओर से होटल सुधा अंब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया। समारोह में 12वीं के परीक्षा बोर्ड में मेरिट सूची में अव्वल आने वाली नंगड़ां गांव की अर्शिता कैंथ पुत्री किरण वाला कैंथ एवं नरिंदर कुमार को सम्मानित किया गया। अर्शिता की सफलता पर महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र व 11000 रुपये का एक चेक भेंट कर परिवार को सम्मानित किया। अर्शिता कैंथ डीएवी स्कूल ऊना में जमा दो आर्ट्स की छात्रा के रूप में 98 प्रतिशत यानि 500 अंकों में से 490 अंक लेकर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। होनहार बेटी ने न केवल माता पिता सहित बल्कि समाज व जिला का नाम अपनी उपलब्धि से प्रदेश भर में चमकाया है। नामदेव समाज को गौरवांवित किया है। इस मौके पर नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष रमेश डोगरा, संस्थापक सदस्य डॉ संजय कौशल, जिला ऊना के अध्यक्ष डॉ विजय सरपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजन केशव, राजेश नामदेव, अरुण, अनिल कुमार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। उन्होंने अर्शिता व उनके परिवार को कामयाबी हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके अतिरिक्त चांदरानी व नरेश कुमार निवासी अंब ने नामदेव भवन बनाने के लिए अम्ब में भूमि महासभा के नाम दान में देने की घोषणा की। जिसका महासभा के समस्त सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश के डॉ शशि पाल, राजेश, आशु, ना उपाध्यक्ष अंजन केशव, महासचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव दिलीप कौशल व चांद रानी, सचिव विनोद, सह सचिव मीनाक्षी, उपाध्यक्ष रौनक लाल, अरुण, कुशल गौतम ने भाग लिया।