फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाधिवक्ता अनूप रतन ने अंब बार एसोसिएशन को भेंट कीं 50 कुर्सियां

हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रतन ने शुक्रवार को अपने पिता स्वर्गीय जगदीश राज रतन की पुण्यतिथि के अवसर पर अंब बार एसोसिएशन को 50 कुर्सियां भेंट की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने पिता की स्मृति को नमन किया और अधिवक्ता समाज के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। अंब बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अनूप रतन का आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया। एसोसिएशन ने विशेष रूप से अंब कोर्ट कॉम्प्लेक्स के विकास और क्षेत्र में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की नियमित अदालत शुरू करवाने में उनके योगदान की सराहना की। अधिवक्ताओं ने कहा कि अनूप रतन के प्रयासों से स्थानीय स्तर पर कानूनी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और जनता को न्याय पाने में सुगमता हुई है। इस दौरान स्वर्गीय जगदीश राज रतन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और महाधिवक्ता ने बार एसोसिएशन को भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर अंब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कश्यप, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, अतिरिक्त न्यायिक पूर्व अध्यक्ष प्रिंस सूद, बार रवि पराशर, राकेश चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें