फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा संवाद पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान,चौकीमन्यार तलमेहड़ा मंदली थानाकलां बौल अम्बेहडा सरोह पिपलु अरलु धुंधला बंगाणा हटली तनोह धुंधला लठियाणी, मंदली परोइयां थानाकलां चुरडी तलाई सनहाल , टकोली सहित अन्य स्कूलों में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों द्वारा दी जा रही शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों को लेकर अध्यापकों तथा अभिभावकों ने शिक्षा संवाद पर अपने अपने विचार साझा किए तथा अपनी-अपनी सहमति जताई। इस मौके पर रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित अभिभावकों को शिक्षा संवाद के मौके पर जागरूक किया और बताया कि शिक्षक छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों का अच्छा तालमेल होना जरूरी है। अध्यापकों ने क्या पढ़ाया लिखाया, बच्चों ने क्या पढ़ा अभिभावकों को पता होना चाहिए। अभिभावकों को अपने अपने बच्चों की हर ऐक्टिविटीज के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। सभी कामयाबी हासिल होती है।इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावकों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें