फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: डगोह खास में होगा 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ, प्रशिक्षण शिविर और धर्म चर्चा

Krishan Singh Updated Thu, 19 Jun 2025 05:21 PM IST

गांव डगोह खास में 26 जून से 5 जुलाई तक गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ, प्रशिक्षण शिविर व धर्म चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अखिल भारतीय संत परिषद के तत्वाधान में तथा डगोह खास सहित आसपास के गांवों के सनातन धर्मालंबियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय संत परिषद हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती (शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) ने दी। उन्होंने बताया कि आज देशभर में योजनाबद्ध तरीके से हिंदू परिवारों पर हमले हो रहे हैं, जिसमें कई हिंदू भाई-बहन और बच्चियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने चिंता जताई कि आज के बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा का कोई प्रशिक्षण नहीं मिल रहा, जबकि पहले गांवों में इस तरह की प्रशिक्षण संस्थाएं सक्रिय थीं, जो अब लगभग लुप्त हो चुकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें