फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोलन में पहली शिक्षक मां कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन

Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 03:16 PM IST

सोलन जिले के कोठो स्थित कलाकेंद्र में बुधवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के तहत पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा सोलन की ओर से किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एडीसी सोलन अजय कुमार यादव ने शिरकत की। इस दौरान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था। इसमें बच्चों को बाल्य अवस्था में किस तरह से विकसित किया जा सकता है और वे खेलों के साथ पढ़ाई की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसके बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जानकारी दी गई कि वे किस तरह से अपने बच्चों को बेहतर और गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें