विकास खंड सोलन के कुठाड़ में एक दिवसीय गाय के गोबर और जड़ी बुटियों से बनी हुई धूप, कोन स्टिक, हैंडमेड सॉप, कैंडल, धूप स्टीक, धूप कोण, समरानी कप (हवन कुंड) और दिए बनाने की महिलाओं के ग्रुप को ट्रेनिंग दी गई। जेएलजी ग्रुप की महिलाओं को मास्टर ट्रेनर लीला ठाकुर ने इसका प्रशिक्षण दिया। जिसमें करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण आगामी दिनों में भी आयोजित किए जाएंगे।