फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंबाघाट रेल ओवर ब्रिज पर पलटी बारातियों की स्कॉर्पियो, सभी सुरक्षित

सोलन शहर के चंबाघाट स्थित रेलओवर ब्रिज पर बारात लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक पलट गई। जानकारी के अनुसार बारात परमाणू से सलोगड़ा की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी रेल ओवर ब्रिज पर पहुंची तो अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। गनीमत यह रही कि स्कॉर्पियो में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद रेल ओवर ब्रिजपर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिससे वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला। क्रेन की मदद से वाहन को सीधा कर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें