सोलन शहर के मालरोड पर अब बाइक सवारों की तेज रफ्तारी पर अब लगाम लग सकेगी। यहां पर पहली बार स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। इसमें चौड़े स्पीड ब्रेकर लगने से वाहनों की स्पीड कम रहेगी। यह स्पीड ब्रेकर शहर के स्कूलों के पास लगाए जा रहे हैं। इसमें मालरोड स्थित कन्या स्कूल, सेंट ल्यूक्स स्कूल आदि के पास लगेंगे। मालरोड पर जिला प्रशासन ने स्पीड लिमिट 30 किमी प्रतिघंटा तय की है, जबकि कुछ बाइक सवार यहां पर 60 से 80 की स्पीड पर निकलते हैं।