शहर में दोपहर बाद 3:00 बजे अचानक से ओलावृष्टि शुरू हो गई। इसी समय कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टी होती है। ऐसे में छाता न होने के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं अन्य लोग भी ओलो से बचने के लिए दुकानों के पास जाकर खड़े रहे। वहीं इस दौरान मालरोड पर दुकानें सजाने वाले तहबाजारियों को भी अपना सामान समेटना पड़ा।