फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विभिन्न हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Dec 2024 04:13 PM IST

मां भारती विश्व सनातन रक्षा समिति अर्की इकाई के नेतृत्व में आज विभिन्न हिंदू संगठनों व महिला मंडलों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध अर्की प्र्रशासन के माध्यम से उप-उच्चायुक्त बांग्लादेश को ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व हिंदु संगठनों द्वारा अर्की बाजार में शिव मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय तक एक विशाल रोष रैली निकाली गई। ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। इस हिंसा में आगजनी लूटपाट, हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व हिंदू मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने जैसी कई घटनाएं घटित हुई हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने हिंदुओं की सुरक्षा एवं उन पर हो रहे अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की। साथ ही सभी प्रमुख व्यक्तियों व हिंदु संतों की रिहाई की मांग उठाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें