संस्कृत महाविद्यालय सोलन में राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 40 विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के मुख्यतिथि प्रो. केशव शर्मा रहे। इसमें श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता होगी।