भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नालागढ़ और कंडाघाट में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य संगठनों के लोग भी शामिल हुए। इनमें पूर्व सैनिक लीग, विभिन्न महिला मंडलों और स्कूली-कालेज छात्र व छात्राएं भी शामिल हुए। रैली नालागढ़ के हेरिटेज पार्क से शुरू होकर रोपड़ चौक, अस्पताल मार्ग से बर्फानी चौक और कालका चौक से होते हुए वापिस हेरिटेज पार्क स्थित शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। इस रैली में भाजपा के नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल भी शामिल हुए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य संगठनों के लोग भी शामिल हुए। रैली विश्राम गृह कंडाघाट से कंडाघाट बाजार से होकर चायल चौक तक निकली गई । रैली को भाजपा नेता रविंद्र परिहार, कश्यप, मदन ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। रैली में शहर व गांव के लोगों ने भी भाग लिया ।