सिरमौर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र चूड़धार में विगत वर्ष हुए कार्यों का लेखा जोखा सबके समक्ष रखने के लिए सोलन में चुड़ेश्वर सेवा समिति 22वें अधिवेशन का आयोजन किया गया। यह अधिवेशन सोलन के कला केंद्र कोठों में आयोजित हुआ। इस धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है, इसे लेकर भी अधिवेशन में चर्चा हुई। चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बीएम नानटा की अध्यक्षता में यह अधिवेशन आयोजित हुआ व आगामी रणनीति विस्तृत रूप से तैयार की गई। समिति के अध्यक्ष बीएम नानटा ने बताया कि समिति एक गैर राजनीतिक संस्था है, जो कि चूड़धार धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की सेवा करती है। उनके लिए विभिन्न तरह के प्रबंध किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष के कार्यों पर चर्चा हुई व आगामी समय में किस तरह से व चूड़धार जाने वाले श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधाएं प्रदान कर सकते है। इसकी रूप रेखा बनाई गई। उन्होंने बताया कि समिति की 57 इकाइयां, सोलन, शिमला समेत उत्तराखंड में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चूड़धार को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से आगे ले जाने पर भी चर्चा हुई।