फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठोड़ो ग्राउंड में 585 प्रशिक्षुओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, राजयोग से बढ़ाया आत्मबल

नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोलन के ठोड़ो ग्राउंड में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत हुए कार्यक्रम में ओम एकेडमी एंड एसोसिएट अकैडमी के 585 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद सभी प्रशिक्षुओं को नशा-मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। प्रशिक्षुओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशा-मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में नशे से दूर रहने के साथ-साथ मानसिक मजबूती और आत्मबल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षुओं को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया गया। इसके माध्यम से मन की शांति, एकाग्रता और आत्मबल बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी 585 प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचने और समाज में नशा-मुक्त वातावरण बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें