फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नालागढ़ में सुनाया ध्रुव का प्रसंग, श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन

नालागढ़ के चूहूवाल शिवमन्दिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य राकेश गर्ग होलग वालों ने ध्रुव का प्रसंग सुनाया । उन्होंने कहा कि जब बालक ध्रुव की सौतेली माता ने उसे राजा की गोदी में बैठने से रोक दिया तो उसने अपनी माता से पूछा कि मेरा पिता कौन है तो उसकी माता ने बताया कि भगवान जो सबके पिता है वही तुम्हारे भी पिता है । बालक ध्रुव ने घोर तपस्या करके भगवान को प्रसन्न किया। 8 फरवरी से शुरू इस कथा का समय प्रतिदिन सायं 2 बजे से 5 बजे तक है। 16 तारीख को पूर्ण आहुति होगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें