फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन-सुबाथू सड़क पर रोड रोलर और टिप्पर की बैटरियां चोरी, टारिंग का काम ठप

सोलन-सुबाथू सड़क पर टारिंग और पैचवर्क के काम में लगी मशीनों से चोर बैटरियां निकालकर ले गए। शनिवार रात हुई इस चोरी में रोड रोलर और टिप्पर को निशाना बनाया गया। रविवार सुबह जब ठेकेदार के कामगार काम शुरू करने के लिए मौके पर पहुंचे तो दोनों वाहन स्टार्ट नहीं हुए। जांच करने पर उनकी बैटरियां गायब मिलीं। जानकारी के अनुसार, सोलन-सुबाथू सड़क पर पिछले काफी समय से टारिंग और पैचवर्क का काम चल रहा था। बीच में तारकोल खत्म होने के कारण कुछ दिनों तक काम रोकना पड़ा था। अब दोबारा काम शुरू होने पर रोड रोलर और टिप्पर को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दोनों वाहनों से बैटरियां निकाल लीं। सुबह कामगार मौके पर पहुंचे और मशीनें चालू करने का प्रयास किया तो वे स्टार्ट नहीं हुईं। इसके बाद बैटरियों की जांच की गई, जिसमें उनके चोरी होने का पता चला। घटना के बाद ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी करने वालों और बैटरियों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बैटरियां चोरी होने से सड़क पर चल रहा टारिंग और पैचवर्क का काम प्रभावित हुआ है। मशीनों के दोबारा चालू होने के बाद ही काम आगे बढ़ सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें